
मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) की अवैध रजिस्ट्री निरस्त की जाए :महेश गौड़
राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) की दिनांक 3 अगस्त को अवैध तरीके से हुई अवैध रजिस्ट्री निरस्त किए जाने की मांग सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को ज्ञापन सौंप कर की है सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा की ताज होटल/प्रसाद हेरिटेज के द्वारा मेरठ वाली धर्मशाला को मेरठ भवन दिखाकर अवैध रूप से रजिस्ट्री करा ली गई है और पिछले चार पीढ़ी से वहां प्रबंधन का कार्य देख रही विधवा धर्मशाला प्रबंधक शोभा शर्मा का उत्पीड़न किया जा रहा है पिछले डेढ़ माह से कुछ तथा तथाकथित गुंडे और बदमाश भेज कर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है और खाली करने की धमकी दी जा रही है जिसको समिति किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी
समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि सन 1995 में इसी धर्मशाला की खरीद फरोख्त के विवाद में तत्कालीन धर्मशाला प्रबंधक और स्वर्गीय शोभा शर्मा के पति राम प्रकाश शर्मा (पत्रकार) का भी पहले अपहरण हुआ फिर 4 दिन बाद उनकी नृशंस हत्या कर दी गई थी जिनका शव नहर पटरी धनौरी कलियर के पास नहर में मिला था तब से धर्मशाला प्रबंधन का काम शोभा शर्मा देख रही है भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से धर्मशाला में गार्ड बैठा दिए गए हैं और धर्मशाला में ठहरे तीर्थ यात्रियों को भी आतंकित किया जा रहा है जबकि इस धर्मशाला का प्रकरण माननीय जिला न्यायालय और माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन फिर भी भूमाफियाओं द्वारा धर्मशाला प्रबंधक शोभा शर्मा और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है
संस्था के कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा यदि 3 दिन के अंदर ट्रस्ट को भवन दर्शा की गई संपत्ति की जांच नहीं की गई और रजिस्ट्री निरस्त नहीं की गई तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने शोभा शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से मांग की
आज ज्ञापन प्रेषित करने वालों में संजय त्यागी विजय भंडारी योगी गणेश नाथ रमेश कुमार मिड्ढा स्वामी गणेश दास और धर्मशाला प्रबंधक शोभा शर्मा उपस्थित रही

