हरक सिंह रावत पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, डीजीपी से की शिकायत; डीएनए जांच की मांग

ख़बर शेयर करें

हरक सिंह रावत पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, डीजीपी से की शिकायत; डीएनए जांच की मांग
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हरक सिंह रावत को लेकर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में छात्रा रहने के दौरान हरक सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
शिकायत में महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका 23 वर्षीय बेटा हरक सिंह रावत का जैविक पुत्र है। महिला ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए जांच कराने की मांग की है।


महिला के अनुसार, वर्ष 2003 में सामने आए इस कथित मामले को उस समय राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर दबा दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस में प्रभावशाली पद पर रहे हरक सिंह रावत के राजनीतिक प्रभाव के चलते मामले को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।


महिला ने डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित घटना की जांच दोबारा शुरू करने और डीएनए परीक्षण कराने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।