
पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले दी शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की करीबी राजनीतिक रिश्तों के बीच पीएम की ओर से आई यह शुभकामना खास मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री धामी के राज्यहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “आपके द्वारा राज्य हित में कराए जा रहे कार्य आपको और अधिक यश एवं गौरव का पात्र बना रहे हैं।” पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर प्रदेशभर से बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

