ड्यूटी के साथ पुलिस ने मनाया त्योहार, राजपुर थाने में दिखी खुशियों की झलक

ख़बर शेयर करें


ड्यूटी के साथ पुलिस ने मनाया त्योहार, राजपुर थाने में दिखी खुशियों की झलक
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिसकर्मी त्योहार के दौरान ड्यूटी के साथ अपने पर्व का फर्ज भी निभाते नजर आए। जब शहर के लोग अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा में जुटे रहे।
राजधानी के सबसे संवेदनशील और वीवीआईपी थानों में शुमार राजपुर थाना में पुलिसकर्मियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मियों ने एक साथ त्योहार मनाया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।


थाने में पुलिसकर्मी कुछ पल के लिए अपनी व्यस्त ड्यूटी से अलग होकर साथ आए और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ वे अपने त्योहार को भी टीम भावना और उत्साह के साथ मना सकते हैं।
राजपुर पुलिस का यह अंदाज न केवल ड्यूटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे की तस्वीर भी पेश करता है।