शान्तनु बिष्ट को सीएम धामी की उद्योग (इंडस्ट्री) समिति में प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित किया गया

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के युवा और उभरते पत्रकार शान्तनु बिष्ट को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय उद्योग (इंडस्ट्री) समिति में प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित किया गया है। राज्य सरकार में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयाँ मिल रही हैं।


कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना शान्तनु बिष्ट की मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। उनके इस चयन को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि उत्तराखंड के इतिहास में इतनी युवा उम्र में किसी को इस स्तर की जिम्मेदारी मिलना दुर्लभ है।
प्रदेश में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की युवा सोच और नई टीम के साथ उद्योग क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।


शान्तनु बिष्ट के इस दायित्व से उनके शुभचिंतकों और सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे उत्तराखंड के युवाओं के लिए गौरव का क्षण बताया है।