पति से जान का खतरा बता रो पड़ीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मुकदमा दर्ज कराने का दावा
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का सोशल मीडिया पर रोते हुए अपनी बात रखने का वीडियो सामने आने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि शिकायत में रेखा आर्य ने अपने पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने एक ऑडियो का जिक्र करते हुए इसे अपनी सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मंत्री भावुक होकर अपनी बात रखती दिखाई दे रही हैं। मामले में मुकदमा भी मंत्री ने कैंट थाने में दर्ज कराया है
मुकदमे वाले द

