
देहरादून नगर निगम को मिला गोल्ड स्कोच अवार्ड 2025, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का अनुसरण करने का इनाम नगर निगम देहरादून को मिल गया है
अतिक्रमण हटाकर पार्क विकसित करने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान
राजधानी देहरादून के लिए गर्व की बात है कि नगर निगम को देश के प्रतिष्ठित स्कोच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शहरी विकास और नवाचार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है

देहरादून नगर निगम को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड देश के स्वतंत्र और विश्वसनीय मूल्यांकन के आधार पर नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।
नगर निगम को यह सम्मान दो प्रमुख पहलों के लिए मिला है। पहली पहल के तहत अतिक्रमित सार्वजनिक भूमि को मुक्त कर वहां पार्क और हरित क्षेत्र विकसित किए गए, जिससे शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिला। वहीं दूसरी पहल के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई।

इन दोनों पहलों के जरिए नगर निगम ने न केवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में काम किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
बताया गया कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री और महापौर के नेतृत्व व निर्देशन में संभव हो सकी है, जिसके चलते देहरादून को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

