
देहरादून: कैबिनेट मंत्री खजानदास ने आरोग्यधाम अस्पताल का किया दौरा
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रसिद्ध आरोग्यधाम अस्पताल में आज कैबिनेट मंत्री खजानदास पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विपुल कंडवाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
मंत्री खजानदास ने आरोग्यधाम अस्पताल द्वारा दी जा रही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए डॉक्टर विपुल कंडवाल का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ अन्य समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।अस्पताल आने पर डाक्टर कंडवाल ने मंत्री खजानदास का आभार भी व्यक्त किया

