देहरादून के गांधी पार्क का बदला स्वरूप, सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें


देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गांधी पार्क में सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुरुवार को नगर निगम द्वारा कराए गए इन विकास कार्यों का लोकार्पण महापौर सौरभ थपलियाल नगर आयुक्त नमामी बंसल ने किया


नगर निगम के अनुसार लगभग 58,952 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले गांधी पार्क, जिसे देहरादून का हृदय भी कहा जाता है, को हरित स्थल और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यह कार्य कराया गया। महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर पार्क में लेवलिंग कर ग्रीन स्पेस विकसित किया गया, साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया।
सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में “वृक्ष बचाओ अभियान” की झांकी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कलाकृतियाँ, सेंट्रल एवेन्यू, बांस से निर्मित स्ट्रक्चर, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, परगोला और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा वेस्ट टू वंडर थीम पर तैयार कलात्मक संरचनाएं भी पार्क में आकर्षण का केंद्र बनेंगी।


कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल गढ़वाल राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान
नगर निगम नगर आयुक्त नमामी बंसल का कहना है कि इन कार्यों से गांधी पार्क न केवल और अधिक सुंदर बना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला प्रमुख हरित स्थल भी बनकर उभरेगा। 🌳